क्यों फेसबुक लाइव के दौरान की गई शिवसेना (यूबीटी) के नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या?
सामाजिक कार्यकर्ता मॉरिस नोरोन्हा ने आपसी रंजिश के चलते शिवसेना (यूबीटी) के नेता अभिषेक घोसालकर की फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारकर हत्या की। नोरोन्हा, घोसालकर के वॉर्ड से नगरसेवक का चुनाव लड़ना चाहता था जिसे लेकर उनके बीच विवाद था। रेप केस में अपनी गिरफ्तारी के बाद नोरोन्हा को शक था कि घोसालकर ने उसे मामले में फंसाया है।