क्यों भारत सरकार ने कुछ विदेशी नस्ल के कुत्तों के आयात, प्रजनन और बिक्री पर लगाया है बैन?
केंद्र ने इंसानों के लिए खतरनाक बताकर पिटबुल और अमेरिकन बुलडॉग सहित कुछ विदेशी नस्ल के कुत्तों के आयात, प्रजनन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। दरअसल, कुत्तों के हमले से कई लोगों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। नागरिक समूहों ने इस संबंध में सरकार से शिकायत की थी जिसके बाद विशेषज्ञ समिति का गठन हुआ था।