क्यों भारतीयों के लिए फुटवियर साइज़ के नए सिस्टम 'भ' की पड़ी ज़रूरत?
भारतीयों के लिए फुटवियर साइज़ का नया सिस्टम 'भ' प्रस्तावित किया गया है। सीएसआईआर-सेंट्रल लेदर रिसर्च इंस्टिट्यूट द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वे में पाया गया कि भारतीयों के पैर आम तौर पर यूरोप/अमेरिका के लोगों की तुलना में चौड़े होते हैं। सर्वे के मुताबिक, कई भारतीय गलत फिटिंग वाले जूते पहनते हैं जिससे उन्हें असुविधा होती है।