क्यों महत्वपूर्ण है एमआईआरवी टेक्नोलॉजी और किन देशों के पास हैं इस टेक्नोलॉजी से लैस मिसाइलें?
गैर-लाभकारी संस्था 'सेंटर फॉर आर्म्स कंट्रोल ऐंड नॉन-प्रीलिफ्रेशन' के मुताबिक, एमआईआरवी टेक्नोलॉजी से लैस मिसाइलें परंपरागत मिसाइलों से अलग होती हैं और इससे अलग-अलग स्पीड व दिशाओं में हथियार दागे जा सकते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और यूके के पास एमआईआरवी से लैस मिसाइलें हैं। भारत ने एमआईआरवी टेक्नोलॉजी से लैस अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण किया है।