क्यों मिस्र में मशहूर हो गए हैं सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य?
सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने कुछ हफ्ते पहले इंस्टग्राम पर मिस्र के पूर्व दिवंगत राष्ट्रपति होस्नी मुबारक और अपनी तस्वीरों वाला एक कोलाज शेयर किया था। इसमें वह एकदम मुबारक जैसे दिख रहे हैं। पोस्ट के बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो गए और कई यूज़र्स ने कहा, "आपके चेहरे में मुबारक की झलक देखकर कई मिस्रवासी खुश हो गए।"