क्यों रिंकू सिंह के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी गेंद पर लगाए गए छक्के को नहीं माना गया?

भारतीय बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20I में आखिरी गेंद पर एक रन की ज़रूरत होने पर छक्का जड़ा लेकिन वे 6-रन भारत और रिंकू के खाते में नहीं जोड़े गए। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के शॉन ऐबट ने ओवरस्टेप करते हुए नो-बॉल डाली थी और नो-बॉल के रन से ही भारत को जीत मिल गई थी।

Load More