क्यों शुबमन गिल के विकेट का फैसला लेने के लिए सॉफ्ट सिग्नल का नहीं किया गया इस्तेमाल?
डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई पेसर स्कॉट बोलैंड की गेंद पर भारतीय बल्लेबाज़ शुबमन गिल स्लिप में कैच आउट हुए जहां कैमरन ग्रीन ने लो कैच पकड़ा। अंपायर्स ने मशविरा के बाद थर्ड अंपायर से पूछा कि क्या गेंद ज़मीन से टकराई है। हालांकि, उन्होंने सॉफ्ट सिग्नल नहीं दिया क्योंकि आईसीसी ने जून से इस नियम को खत्म कर दिया है।