क्यों शोध संस्था सीएसआईआर ने कर्मियों से सोमवार को बिना प्रेस किए कपड़े पहनने को कहा है?
शोध संस्था सीएसआईआर (काउंसिल ऑफ साइंटिफिक ऐंड इंडस्ट्रियल रिसर्च) ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कर्मचारियों से सोमवार को बिना प्रेस किए कपड़े पहनने को कहा है। सीएसआईआर ने 'WAH (रिंकल्स अच्छे हैं) मंडेज़' अभियान शुरू किया है। एक अधिकारी ने कहा, "एक सेट कपड़ा प्रेस करने से...200 ग्राम कार्बन डायऑक्साइड का उत्सर्जन होता है...जिसे रोका जा सकता है।"