क्यों सम्राट चौधरी को 1999 में गवर्नर ने आरजेडी सरकार के मंत्री के पद से किया था बर्खास्त?
बिहार के नए उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को 1999 में तत्कालीन राज्यपाल सूरज भान ने बीजेपी और समता पार्टी की शिकायत पर आरजेडी सरकार के मंत्री पद से बर्खास्त किया था। दरअसल, चौधरी अंडरएज थे और उनकी जन्मतिथि को लेकर विवाद था। राज्यपाल ने चौधरी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने और वेतन-भत्ता वसूली के निर्देश दिए थे।