क्यों सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट और कंप्यूटर के आयात पर लगाई हैं पाबंदियां?
केंद्र द्वारा लैपटॉप, टैबलेट और कंप्यूटर के कुछ पार्ट्स के आयात पर पाबंदियां लगाने के पीछे का मुख्य कारण घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देना बताया जा रहा है। एक अधिकारी के अनुसार इन प्रोडक्ट्स के आयात पर सुरक्षा कारणों से भी पाबंदी लगाई गई है क्योंकि आयातित प्रोडक्ट्स से 'संवेदनशील और व्यक्तिगत डेटा लीक होने' का खतरा हो सकता है।