क्यों स्मार्टफोन्स को छोड़कर 'डंबफोन्स' को पसंद कर रहे हैं लोग?
बड़ी संख्या में लोग अपने स्मार्टफोन्स की जगह फीचर फोन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं जिन्हें 'डंबफोन्स' भी कहते हैं। लोग अपना बढ़ता स्क्रीन टाइम घटाकर अकेलेपन, फोन की लत और अवसाद जैसी स्थितियों से बचने के लिए यह कदम उठा रहे हैं। दरअसल, 'डंबफोन्स' में स्मार्टफोन्स जैसे फीचर्स नहीं होते हैं और इनका इस्तेमाल कॉलिंग/टेक्स्टिंग के लिए होता है।