क्योंकि वह पहले से शादीशुदा थे: कुकू कोहली से शादी की बात सीक्रेट रखने को लेकर अरुणा ईरानी
ऐक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने कहा है कि उन्होंने निर्देशक कुकू कोहली से शादी की बात इसलिए सीक्रेट रखी थी क्योंकि वह पहले से शादीशुदा थे। बकौल अरुणा, अफवाहें थीं कि वह कुकू के शादीशुदा होने की बात से अनजान थीं जबकि ऐसा नहीं था क्योंकि उनकी पत्नी सेट पर आती थीं। उन्होंने कहा, "शादी हमारे लिए बहुत मुश्किल फैसला था।"