'क्योंकि सास...' में काम करते हुए 3 घंटे सो पाती थी, मेरी पहली सैलरी ₹1.5 लाख थी: मौनी रॉय
अभिनेत्री मौनी रॉय ने 'मैशेबल इंडिया' को बताया है कि सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काम करते हुए वह केवल 3 घंटे सो पाती थीं। उन्होंने कहा, "मैंने सोचा था कुछ समय अभिनय करने के बाद मैं वापस चली जाऊंगी लेकिन मुझे ऐक्टिंग से प्यार हो गया।" मौनी ने बताया कि उनकी पहली सैलरी ₹1.5 लाख थी।