क्राइम शो देखने के बाद बिहार में 3 नाबालिगों ने कार किराए पर लेकर की ड्राइवर की हत्या
मधुबनी (बिहार) में 3 नाबालिग लड़कों (14, 15 और 16 वर्षीय) ने क्राइम शो देखने के बाद एक कार ड्राइवर की छाती पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने बताया है कि आरोपियों ने कार किराए पर ली थी। बकौल रिपोर्ट्स, लड़कों की ड्राइवर से कोई दुश्मनी नहीं थी।