क्राइम स्टोरीज़ की 23 वर्षीय फैन ने दक्षिण कोरिया में 'जिज्ञासावश' की अजनबी की हत्या
दक्षिण कोरिया की अदालत ने सच्ची घटनाओं पर आधारित क्राइम स्टोरीज़ की 23-वर्षीय फैन जंग यू-जंग को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। यू-जंग ने बताया कि उसने 'जिज्ञासावश' अजनबी की हत्या की थी। यू-जंग ने अंग्रेज़ी की शिक्षिका से मिलने के लिए एक ऐप का इस्तेमाल किया और मई में उनके घर पर चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी।