क्राइम-रिपोर्टिंग ऐप के ज़रिए 1.78 लाख लोगों तक पहुंचा गायिका बिली आइलिश के घर का पता

अमेरिकी गायिका बिली आइलिश के घर पर कथित चोरी के बाद क्राइम-रिपोर्टिंग ऐप 'सिटीज़न' ने उनके घर का पता सार्वजनिक कर दिया है। सिटीज़न ने घटना को लेकर पहले अपने यूज़र्स को 'ब्रेकिंग' नोटिफिकेशन भेजा और फिर उसे अपडेट करते हुए बताया कि यह घर बिली का था। यह नोटिफिकेशन 1,78,000 लोगों को गया और इसे 78,000 लोगों ने पढ़ा।

Load More