क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लॉन्च की नई टेस्ट जर्सी, शेयर कीं तस्वीरें
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पुरुष टीम के लिए नई टेस्ट जर्सी लॉन्च की है। जर्सी के डिज़ाइन में एक स्वदेशी कलाकृति उकेरी गई है। ऑस्ट्रेलिया 14 दिसंबर से पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलेगा जिसका पहला टेस्ट पर्थ में होगा जबकि दूसरा और तीसरा टेस्ट क्रमशः मेलबर्न और सिडनी में खेला जाएगा।