क्रिकेट का वर्तमान शेड्यूल खिलाड़ियों के लिए पागलपन जैसा है: स्टोक्स के संन्यास पर नासिर
बेन स्टोक्स के वनडे से संन्यास लेने पर नासिर हुसैन ने कहा है कि यह निराशाजनक खबर है लेकिन वर्तमान में क्रिकेट का शेड्यूल जिस दिशा में जा रहा है यह उसकी देन है। उन्होंने कहा, "यह खिलाड़ियों के लिए पागलपन जैसा है...अगर आईसीसी लगातार इवेंट्स कराती रहेगी और बचे हुए समय में बोर्ड्स सीरीज़ कराएंगे...तो खिलाड़ी संन्यास लेंगे ही।"