क्रिकेट की तरह है फिल्म इंडस्ट्री, आप हर बॉल पर छक्का नहीं मार सकते: विफलताओं पर तमन्ना
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक बिताने के दौरान उन्होंने सीखा कि सफलता और विफलता को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। इंडस्ट्री की तुलना क्रिकेट से करते हुए उन्होंने कहा कि इस खेल की तरह यहां भी हर बॉल पर छक्का नहीं मारा जा सकता है। बकौल ऐक्ट्रेस, सफलता-विफलता को व्यक्तिगत नहीं मानना चाहिए।