क्रिकेट के दिग्गजों ने चुनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ आईपीएल टीम, कोहली व धोनी शामिल
मैथ्यू हेडन, वसीम अकरम, डेल स्टेन, टॉम मूडी समेत क्रिकेट के 25 से अधिक दिग्गजों ने पहली आईपीएल नीलामी की 16वीं वर्षगांठ से पहले संयुक्त रूप से अब तक की सर्वश्रेष्ठ आईपीएल टीम चुनी है। टीम के 11 खिलाड़ियों में विराट कोहली, सुरेश रैना और एमएस धोनी शामिल हैं। वहीं, इम्पैक्ट सब्स में रोेहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं।