क्रिकेट खेलते समय एमपी में 22 वर्षीय युवक को आया हार्ट अटैक, हुई मौत
मध्य प्रदेश के खरगोन ज़िले के एक गांव में एक 22-वर्षीय युवक को शनिवार शाम क्रिकेट मैच खेलते समय हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। युवक को मैच में गेंदबाज़ी करते समय बेचैनी महसूस हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।