क्रिकेट खेलना बंद करने के बाद मैं भारत में समय बिताना चाहूंगा: वॉर्नर
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने भारतीय गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन से बातचीत में कहा है कि क्रिकेट खेलना बंद करने के बाद वह भारत में रहना चाहेंगे। उन्होंने कहा, "भारत में मेरे पास मकान नहीं है। क्रिकेट खेलना बंद करने के बाद मैं यहां आकर रहना चाहूंगा। यहां की लाइफस्टाइल अच्छी है...यहां सब कुछ सकारात्मक है। लोग आनंद से जीते हैं।"