क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं है, नसीम शाह के कारण देख लेती हूं: पाक ऐक्ट्रेस कुबरा

पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान ने कहा है कि वह क्रिकेट में ज़्यादा दिलचस्पी नहीं रखती हैं लेकिन पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ नसीम शाह के कारण थोड़ा क्रिकेट देख लेती हैं। उन्होंने कहा, "नसीम शाह पाकिस्तान टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।" नसीम ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच में 4 ओवरों में 21 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

Load More