क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई शमी ने जो कमाल किया उसे पूरी दुनिया ने देखा: अमरोहा में पीएम मोदी
अमरोहा (यूपी) में शुक्रवार को एक चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है, क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया उसे पूरी दुनिया ने देखा।" उन्होंने कहा, "खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया है।"