क्रिकेट ही जुनून है, क्रिकेट ही सुकून है: ईरानी ट्रॉफी मैच देखने की तस्वीर शेयर कर सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम पहुंचकर मध्य प्रदेश और शेष भारत के बीच खेला जा रहा ईरानी ट्रॉफी मैच देखा। उन्होंने स्टेडियम के स्टैंड्स से अपनी तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर लिखा, "क्रिकेट ही जुनून है, क्रिकेट ही सुकून है।" पहली पारी में शेष भारत ने 484 रन का टोटल बनाया है।

Load More