क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और पत्नी राधिका रहाणे दूसरी बार बने माता-पिता, बेटे का हुआ जन्म
क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और उनकी पत्नी राधिका रहाणे दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं और उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। अजिंक्य ने बताया, "पत्नी और बेटा, दोनों स्वस्थ हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।" गौरतलब है कि अजिंक्य और राधिका की पहली संतान बेटी आर्या हैं जिसका जन्म अक्टूबर, 2019 में हुआ था।