क्रिकेटर दीपक चाहर ने ज़ोमैटो से ऑर्डर ना मिलने पर कहा- 'नया फ्रॉड'; कंपनी ने दी प्रतिक्रिया
क्रिकेटर दीपक चाहर ने ज़ोमैटो की आलोचना की है। उन्होंने X पर लिखा, "भारत में नया फ्रॉड...ज़ोमैटो से खाना ऑर्डर किया...ऐप पर दिख रहा है कि खाना डिलीवर हो गया जबकि मुझे कुछ भी नहीं मिला...कस्टमर सर्विस को कॉल करने पर जवाब मिला कि 'मैं झूठ बोल रहा हूं'।" ज़ोमैटो ने कहा, "हम इन मसलों को गंभीरता से लेते हैं।"