क्रिकेटर दीप्ति शर्मा बनीं यूपी पुलिस में डीएसपी, सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र व ₹3 करोड़

भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्ति दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19वें एशियन गेम्स व नैशनल गेम्स 2023 में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को शनिवार को सम्मानित करने के दौरान दीप्ति को नियुक्ति पत्र दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उन्हें ₹3 करोड़ की पुरस्कार राशि भी दी।

Load More