क्रिकेटर फैबिएन ऐलन से दक्षिण अफ्रीका में होटल के बाहर बंदूक की नोक पर हुई लूट

एसए20 लीग में पॉर्ल रॉयल्स के लिए खेल रहे वेस्टइंडीज़ के क्रिकेटर फैबिएन ऐलन से दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में होटल के बाहर बंदूक की नोक पर लूट हुई है। क्रिकबज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने उनका फोन और बैग समेत निजी सामान छीन लिया। बकौल रिपोर्ट, इस घटना में ऐलन को कोई चोट नहीं पहुंची।

Load More