क्रिकेटर राहुल चाहर ने गर्लफ्रेंड इशानी से की शादी, शेयर कीं तस्वीरें
क्रिकेटर राहुल चाहर ने बुधवार को गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड इशानी से शादी कर ली और उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। राहुल और इशानी ने दिसंबर 2019 में सगाई की थी। भारत की टी20 विश्व कप 2021 टीम का हिस्सा रहे 22-वर्षीय लेग स्पिनर को पंजाब किंग्स ने पिछले महीने आईपीएल मेगा ऑक्शन में खरीदा था।