क्रिकेटर व सांसद यूसुफ पठान को गुजरात में अतिक्रमण को लेकर जारी किया गया नोटिस

गुजरात में बीजेपी शासित वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बहरामपुर (पश्चिम बंगाल) से तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद यूसुफ पठान को एक भूखंड पर कथित तौर पर अतिक्रमण करने को लेकर नोटिस जारी किया है। वीएमसी के अनुसार, पठान ने उनकी ज़मीन पर अतिक्रमण किया है और उन्हें 6 जून को ही नोटिस भेजा गया था।

Load More