क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर ने श्रुति रगुनाथन से की सगाई, शेयर कीं तस्वीरें
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑल-राउंडर वेंकटेश अय्यर ने श्रुति रघुनाथन से सगाई कर ली है। 28-वर्षीय क्रिकेटर अय्यर ने अब तक 9 टी20I और 2 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "जीवन का अगला अध्याय।" कई क्रिकेटरों ने अय्यर को बधाई दी है।