क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर और ऑन्ट्रप्रेन्योर मिताली की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें हुईं वायरल
क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर और ऑन्ट्रप्रेन्योर मिताली पारुलकर की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इस सेरेमनी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर समेत कई लोग शामिल हुए। शार्दुल और मिताली के डांस का वीडियो भी सामने आया है। दोनों आज (सोमवार) मुंबई में शादी करेंगे।