क्रिकेटर शिवम शर्मा का 'डियर क्रिकेट, मैं एक मौके का हकदार हूं' ट्वीट हुआ वायरल
पंजाब किंग्स के पूर्व स्पिनर शिवम शर्मा ने 2 लाल गेंदें पकड़कर अपनी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "अच्छा प्रदर्शन मायने रखता है तो...डियर क्रिकेट, मैं एक मौके का हकदार हूं...कृपया मुझे मौका दो...वादा करता हूं कि तुम्हें मुझपर गर्व होगा!!" उनका ट्वीट वायरल होने पर एक यूज़र ने लिखा, "क्या यह...नया ट्रेंड शुरू हो गया है?"