क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में सर्वाधिक 18 नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म बनी 'बार्बी', तोड़ा रिकॉर्ड
ग्रेटा गरविग द्वारा निर्देशित फिल्म 'बार्बी' को क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स (सीसीए) 2024 के लिए 18 केटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इसके साथ ही 'बार्बी' ने सीसीए में सर्वाधिक नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म को बेस्ट ऐक्ट्रेस, बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट यंग ऐक्टर/ऐक्ट्रेस आदि केटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।