क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से 24 घंटों में निवेशकों को हुआ $200 बिलियन का नुकसान
ब्लूमबर्ग ने CoinMarketCap के डेटा के हवाले से गुरुवार को बताया कि क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में गिरावट से 24 घंटों में निवेशकों को $200 बिलियन का नुकसान हो चुका है। TerraUSD स्टेबलकॉइन के लुढ़कने के चलते क्रिप्टो मार्केट में गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से कई बड़े टोकन प्रभावित हुए और बिटकॉइन करीब 10% जबकि इथीरियम करीब 16% तक लुढ़का।