क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान स्वीकार करता दिखा बेंगलुरु का चाय विक्रेता
बेंगलुरु में सड़क किनारे स्टॉल लगाकर चाय बेचने वाले एक शख्स ने भुगतान के लिए नकद और यूपीआई के अलावा क्रिप्टोकरेंसी का विकल्प भी रखा है। एक ट्विटर यूज़र द्वारा स्टॉल की तस्वीर शेयर करने के बाद यह वायरल हो गई। बकौल खबर, शख्स ने 2021 में क्रिप्टो मार्केट में बड़ी धनराशि खोने के बाद चाय बेचना शुरू किया था।