क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फीफा विश्व कप छोड़ने की धमकी देने की खबरों का पुर्तगाल ने किया खंडन
पुर्तगाल के फुटबॉल फेडरेशन ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि स्विट्ज़रलैंड के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मैच की स्टार्टिंग इलेवन से बाहर किए जाने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा विश्व कप-2022 छोड़ने की धमकी दी थी। गोंकालो रामोस ने स्विट्ज़रलैंड के खिलाफ मैच में रोनाल्डो की जगह लेते हुए हैट-ट्रिक गोल दागे थे।