क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने नवजात बेटे की मौत के बाद नवजात बेटी की पहली तस्वीर शेयर की
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने नवजात बेटी की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "हम...करुणा भरे शब्दों...के लिए सबको धन्यवाद देते हैं। आपका सपोर्ट बहुत महत्वपूर्ण है और हम सबने...आपके प्यार को महसूस किया है।" रोनाल्डो ने तीन दिन पहले बताया था कि उनके व जॉर्जिना रोड्रिगेज़ के नवजात जुड़वां बच्चे में से बेटे की मौत हो गई है।