क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्पोर्टिंग सीपी में वापसी की खबरों का किया खंडन, उन्हें बताया फेक
मैनचेस्टर यूनाइटेड के फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक लोन डील को लेकर फुटबॉल क्लब स्पोर्टिंग सीपी में वापसी की खबरों को फेक बताया है। दरअसल, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि क्रिस्टियानो लोन वापसी की चर्चा के लिए स्पोर्टिंग सीपी के अल्वालेड स्टेडियम गए थे। रिपोर्ट में स्टेडियम के बाहर रोनाल्डो की कार की तस्वीर दिखाई गई थी।