क्रेन ऑपरेटर ने दिल्ली की आग में बचाए थे 50 लोग, कहा- दमकल की गाड़ियां 1.5 घंटे बाद पहुंची
बकौल एएनआई, एक क्रेन ऑपरेटर दयानंद तिवारी ने शुक्रवार को मुंडका (दिल्ली) की इमारत में आग लगने के बाद 50 से अधिक लोगों की जान बचाई। उन्होंने कहा, "मैं मुंडका उद्योग नगर से आ रहा था तब...इमारत में आग देखी। क्रेन...से हमने लगभग 50-55 लोगों को बचाया, जिनमें ज़्यादातर महिलाएं थीं।" उन्होंने कहा, "फायर टेंडर 1.5 घंटे के बाद पहुंचे।"