'क्रैक' की शूटिंग के दौरान मुझे स्लिप डिस्क हुआ था, 3 हफ्ते तक शूट बंद था: अर्जुन रामपाल
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने 'क्रैक' के ट्रेलर लॉन्च में बताया है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें स्लिप डिस्क हुआ था। उन्होंने कहा, "मैंने ज़्यादातर स्टंट खुद से करने की कोशिश की और शारीरिक रूप से यह फिल्म चुनौतीपूर्ण रही है।" ऐक्टर ने बताया, "स्लिप डिस्क की वजह से शूटिंग 2-3 हफ्तों के लिए बंद हो गई थी।"