क्रैश से पहले शेयरों में 6,149% की उछाल से थोड़े समय के लिए अरबपति बने हॉन्ग-कॉन्ग के बैंकर
अमेरिकी बाज़ार में शुक्रवार को सूचीबद्ध हुई 'मैजिक एम्पायर ग्लोबल' नामक हॉन्ग-कॉन्ग इंवेस्टमेंट बैंक के शेयर 6,149% चढ़ने के बाद इसके दो फाउंडर कुछ समय के लिए अरबपति बन गए। हालांकि, मंगलवार को कंपनी के शेयर 89% गिर गए जिससे इसके फाउंडर्स गिल्बर्ट चैन और जॉनसन चेन की क्रमश: $1.8-अरब और $1.3-अरब की हिस्सेदारी घटकर $9-करोड़ और $65-करोड़ रह गई।