क्रोएशिया ने मोरक्को को हराकर फीफा विश्व कप 2022 में हासिल किया तीसरा स्थान
क्रोएशिया ने शनिवार को मोरक्को को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2022 में तीसरा स्थान हासिल किया और यह दूसरी बार है जब फीफा विश्व कप में क्रोएशिया तीसरे स्थान पर रहा है। टूर्नामेंट के 1998 के संस्करण में भी क्रोएशिया तीसरे स्थान पर रहा था। क्रोएशिया को 27 मिलियन डॉलर (लगभग ₹225 करोड़) की पुरस्कार राशि मिलेगी।