क्रोनोलॉजी समझिए, यात्रा कल दिल्ली पहुंचेगी: कोविड-19 को लेकर पीएम की बैठक पर जयराम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरुवार को कोविड-19 को लेकर समीक्षा बैठक बुलाने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है, "स्वास्थ्य मंत्री (मनसुख मांडविया) ने कल राहुल गांधी को पत्र भेजा। 'भारत जोड़ो यात्रा' एक दिन बाद दिल्ली पहुंचेगी। क्रोनोलॉजी समझिए।" उन्होंने कहा, "गुजरात व ओडिशा में मिले BF.7 ओमीक्रॉन के 4-मामले जुलाई, सितंबर और नवंबर में दर्ज हुए थे।"