क्लब हाउस ने की 50% कर्मचारियों की छंटनी; संस्थापक ने कहा- बदलाव की है आवश्यकता
ऑडियो चैट ऐप 'क्लब हाउस' के संस्थापक पॉल डेविसन और रोहन सेठ ने गुरुवार को बताया कि क्लब हाउस कंपनी के 50% कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा, "कोविड-19 के दौर के बाद से लोगों ने क्लब हाउस पर अपने दोस्तों को ढूंढना बंद कर दिया है। अब नए उत्पाद और नए बदलाव की आवश्यकता है।"