क्लाइमेट प्रोटेक्शन कोई अपराध नहीं है: ग्रेटा थनबर्ग
जर्मनी के एक गांव में कोयले की खदान के खिलाफ प्रदर्शन करते समय हिरासत में लिए जाने के बाद पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने बुधवार को फिर से कैंपेनिंग शुरू कर दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि क्लाइमेट प्रोटेक्शन कोई अपराध नहीं है। गौरतलब है कि ग्रेटा को हिरासत में लिए जाने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है।