क्लास के दौरान चीन में ऊपर देखते हुए पकड़े जाने पर छात्रों को दी जा रही सज़ा, आया नया नियम
चीन के माध्यमिक स्कूलों में 'हेड्स-अप रेट' नामक एक नियम लाया गया है जिसके तहत क्लास के दौरान ऊपर देखने वाले छात्रों को सज़ा मिल रही है। इसे कथित तौर पर छात्रों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए लाया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, हेबे प्रांत के एक स्कूल में नियम तोड़ने वाले छात्र सुबह 8-रात 10 बजे तक खड़े रहते हैं।