क्लास में 'अनुचित व्यवहार' करने को लेकर असम में कॉलेज की 4 छात्राएं व 3 छात्र हुए निलंबित
क्लास में 'अनुचित व्यवहार' करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद असम के एक कॉलेज ने 7 छात्र-छात्राओं को निलंबित कर दिया है। कॉलेज के प्राचार्य ने कहा, "छात्र-छात्राओं ने लंच ब्रेक के दौरान यह गलत व्यवहार किया और उस समय कोई टीचर मौजूद नहीं था।" 7 विद्यार्थियों में 4 लड़कियां और 3 लड़के शामिल हैं।