क्लास में नंबर 1, मैट्रिक के इम्तेहान में फेल: बाबर के विश्व कप में प्रदर्शन पर सिकंदर बख्त
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने कप्तान बाबर आज़म की नंबर 1 रैंकिंग और वनडे विश्व कप-2023 में प्रदर्शन को लेकर कहा है, "यह क्लास में नंबर 1 पर रहने और मैट्रिक के इम्तिहान में फेल हो जाने जैसा है।" वहीं, पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर अब्दुल रज़्ज़ाक ने कहा कि बाबर आज़म को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से सीख लेनी चाहिए।